Saturday 19 November 2011

किसी  को  हम  बुरा  कहते  किसी  को  अच्छा  कहते हैं  /
नजर   का  फेर  है   केवल   नजरिया  अपना   अपना है  /

जमानें  भर  की  खुशियाँ  हैं  मिरे  छोटे  से  इस  घर  मैं  /
वो  हैं   बेचैन   महलों    मैं   नजरिया   अपना  अपना  है  /

कहानी   मेरी  खुशियों  की   उन्हें   झूटी  सी   लगती है  /
गिला  हम  भी  नहीं  करते  नजरिया  अपना अपना है  /

हदें  जब  पार  ही  कर  ली  तो  समझाना   भला  कैसा  /
यहाँ  दुनिया  में  जीने  का  नजरिया  अपना  अपना है  /

क़यामत   है   इनायत   है   इबादत   है    मोहोब्बत  ये  /
इसे   महसूस  करने   का   नजरिया   अपना  अपना है  /

कभी   हम   गीत   गाते  है   गजल   भी  गुनगुनाते  है  /
खुसी  इजहार  करने  का  नजरिया  अपना  अपना है  /

12 comments:

  1. हदें जब पार ही कर ली तो समझाना भला कैसा /
    यहाँ दुनिया में जीने का नजरिया अपना अपना है /

    क़यामत है इनायत है इबादत है मोहोब्बत ये /
    इसे महसूस करने का नजरिया अपना अपना है /
    वाह ...बहुत खूब ।

    ReplyDelete
  2. जमानें भर की खुशियाँ हैं मिरे छोटे से इस घर मैं /
    वो हैं बेचैन महलों मैं नजरिया अपना अपना है /
    सही कहा आपने किसी को शेर समझ में नहीं आया
    और कोई दाद पे दाद देता है नजरिया अपना अपना है बहुत खुबसूरत ......

    ReplyDelete
  3. हदें जब पार ही कर ली तो समझाना भला कैसा /
    यहाँ दुनिया में जीने का नजरिया अपना अपना है /
    sach hai , sabki soch alag alag hai , kahin ek tukda mil jaye to chehra khil jata hai

    ReplyDelete
  4. kya khoob kaha hai padhkar maja aa gaya bahut achcha.

    ReplyDelete
  5. हदें जब पार ही कर ली तो समझाना भला कैसा /
    यहाँ दुनिया में जीने का नजरिया अपना अपना है /

    जीवन को सीख देती आपकी यह रचना भावों को सहजता से संप्रेषित करती है ....अब आपने रचना तो प्रस्तुत कर दी और पढने का नजरिया अपना अपना ...!

    ReplyDelete
  6. क़यामत है इनायत है इबादत है मोहोब्बत ये /
    इसे महसूस करने का नजरिया अपना अपना है /

    वाह!
    अद्भुत!!
    सच में सबका अलग-अलग नज़रिया होता है।

    ReplyDelete
  7. सच्चाई को आपने बहुत सुन्दरता से शब्दों में पिरोया है! बेहद ख़ूबसूरत रचना! बधाई!

    ReplyDelete
  8. बहुत अच्छी रचना,बहुत अच्छा लिखा है आपने ।

    ReplyDelete
  9. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  10. किसी को हम बुरा कहते किसी को अच्छा कहते हैं /
    नजर का फेर है केवल नजरिया अपना अपना है /


    Bahut achhi aur sachhi baat aapne kahi hai! iske liye aap nishchay hi bahdaai ki paatra hain!

    ReplyDelete
  11. आपकी रचना प्रभावित करने में कामयाब है
    शुभकामनायें आपको !

    ReplyDelete
  12. क़यामत है इनायत है इबादत है मोहोब्बत ये /
    इसे महसूस करने का नजरिया अपना अपना है /
    .............बिलकुल सही है ममता जी ,

    ReplyDelete